चंद्रशेखर वेंकटरमन Class 9 Question Answer हिंदी रिवा के अध्याय 7 की तैयारी के लिए सरल और उपयोगी सामग्री है। इस अध्याय में महान भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन के जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और उनकी जिज्ञासु सोच के बारे में बताया गया है। यहाँ अध्याय के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर आसान भाषा में दिए गए हैं, जिससे विद्यार्थी पाठ को समझने और परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो।

चंद्रशेखर वेंकटरमन Class 9 Question Answer Hindi Reva Chapter 7
बातचीत के लिए,
1. चंद्रशेखर वेंकटरमन की कौन-सी बात आपको सबसे अधिक प्रेरित करती है?
उत्तर: मुझे सबसे अधिक प्रेरित करती है उनकी सरलता और विनम्रता। इतनी बड़ी उपलब्धियाँ पाने के बाद भी वे बहुत सहज और सरल बने रहे। उन्होंने विज्ञान को सौंदर्य से जोड़कर दिखाया कि ज्ञान केवल प्रयोग नहीं, बल्कि प्रेरणा भी देता है।
2. यदि आपको चंद्रशेखर वेंकटरमन से मिलने का अवसर मिलता तो आप उनसे कौन-सा प्रश्न पूछते और क्यों?
उत्तर: मैं उनसे पूछता – “आपने बिना विदेश गए इतनी बड़ी खोज कैसे की?” क्योंकि यह जानना प्रेरणादायी होगा कि उन्होंने अपने देश की मिट्टी और साधनों से ही महानता हासिल की।
3. हीरे के उदाहरण के माध्यम से चंद्रशेखर वेंकटरमन ने क्या संदेश दिया है?
उत्तर: उन्होंने बताया कि हीरे को चमकदार बनाने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ता है। इसी तरह ज्ञान और सफलता भी मेहनत और लगन से ही मिलती है।
4. वैज्ञानिक बनने के लिए विद्यार्थियों को क्या करना होगा?
उत्तर: विद्यार्थियों को जिज्ञासा, परिश्रम और लगन अपनानी होगी। उन्हें प्रयोगों में रुचि रखनी चाहिए, नई चीज़ें सीखनी चाहिए और कठिनाइयों से डरना नहीं चाहिए।
5. क्या विज्ञान की शिक्षा विदेशों में प्राप्त कर ही सफल वैज्ञानिक बना जा सकता है?
उत्तर: नहीं, ऐसा ज़रूरी नहीं है। चंद्रशेखर वेंकटरमन ने साबित किया कि अपने देश में रहकर भी महान वैज्ञानिक बना जा सकता है। असली सफलता मेहनत, लगन और जिज्ञासा से मिलती है, न कि केवल विदेश जाकर पढ़ने से।
मेरी समझ से
नीचे दिए गए प्रश्नों का सबसे उपयुक्त उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए।
1. चंद्रशेखर वेंकटरमन अपनी उपलब्धियों के बावजूद भी ………….. बने रहे।
(क) जिद्दी
(ख) विनम्र
(ग) अहंकारी
(घ) संकोची
उत्तर: (ख) विनम्र
2. चंद्रशेखर वेंकटरमन द्वारा बंगलौर (बेंगलुरु) की सुंदरता की प्रशंसा करना किस बात को दर्शाता है?
(क) वे केवल अपने शहर की प्रसिद्धि बढ़ाना चाहते थे।
(ख) उन्हें प्रकृति और सौंदर्य के प्रति विशेष लगाव था।
(ग) वे अतिथियों को प्रभावित करना चाहते थे।
(घ) उन्हें वैज्ञानिक कार्यों में रुचि नहीं थी।
उत्तर: (ख) उन्हें प्रकृति और सौंदर्य के प्रति विशेष लगाव था।
3. एक आदर्श वैज्ञानिक में कौन-से गुण होने चाहिए?
(क) ज्ञान और प्रसिद्धि
(ख) चंचलता और जिद्दी
(ग) जिज्ञासा और परिश्रम
(घ) पुरस्कार और सम्मान की लालसा
उत्तर: (ग) जिज्ञासा और परिश्रम
4. कथन : चंद्रशेखर वेंकटरमन को विज्ञान के साथ-साथ सौंदर्य में भी रुचि थी।
कारण : उन्होंने कहा था कि विज्ञान आदमी को सौंदर्य की प्रेरणा देता है।
(क) कथन सही है किंतु कारण गलत है।
(ख) कथन गलत है किंतु कारण सही है।
(ग) कथन और कारण, दोनों गलत हैं।
(घ) कथन और कारण, दोनों सही हैं।
उत्तर: (घ) कथन और कारण, दोनों सही हैं।
5. निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए—
i. चंद्रशेखर वेंकटरमन ने अपनी महानता इसी देश की मिट्टी में खोजी।
ii. चंद्रशेखर वेंकटरमन बाहरी दिखावे को बहुत महत्त्व देते थे।
iii. चंद्रशेखर वेंकटरमन अपने ज्ञान को दूसरों के साथ साझा करना पसंद करते थे।
विकल्प—
(क) i और ii सही हैं।
(ख) i और iii सही हैं।
(ग) ii और iii सही हैं।
(घ) i, ii और iii सभी सही हैं।
उत्तर: (ख) i और iii सही हैं।
| संकेत – आपके अनुसार जो सबसे उपयुक्त उत्तर है, उसे चुनिए। फिर अपने साथियों के साथ उसे साझा कीजिए। ध्यान दीजिए कि क्या उन्होंने भी वही उत्तर चुना है। एक-दूसरे से अपने उत्तर चुनने के कारणों की चर्चा कीजिए। |
सोचिए और लिखिए
1. चंद्रशेखर वेंकटरमन की वेशभूषा देखकर लेखक को क्यों आश्चर्य हुआ?
उत्तर: लेखक को आश्चर्य हुआ क्योंकि वेंकटरमन इतने बड़े वैज्ञानिक होने के बावजूद साधारण कपड़े, कोट‑पैंट और भारतीय पगड़ी पहने हुए थे। उनका पहनावा बहुत सरल था।
2. लेखक ने चंद्रशेखर वेंकटरमन को ‘प्रकाश तथा रंग के जादूगर’ क्यों कहा है?
उत्तर: क्योंकि वे प्रकाश और रंगों के प्रयोग से अद्भुत दृश्य दिखाते थे। उनके प्रयोगों से कमरे में इंद्रधनुष जैसा वातावरण बन जाता था। इसलिए उन्हें प्रकाश और रंग का जादूगर कहा गया।
3. पाठ के आधार पर बताइए कि एक वैज्ञानिक में ज्ञान के साथ-साथ कौन-कौन से मानवीय गुण होने चाहिए।
उत्तर: एक वैज्ञानिक में जिज्ञासा, परिश्रम, सरलता, विनम्रता और दूसरों के साथ ज्ञान साझा करने की भावना होनी चाहिए।
4. लेखक ने चंद्रशेखर वेंकटरमन के स्वभाव को शिशु-सुलभ क्यों कहा है?
उत्तर: क्योंकि वे बच्चों जैसी उत्सुकता और मासूम मुस्कान से बातें करते थे। उनकी सरलता और खेल-खेल में प्रयोग दिखाने की आदत शिशु-सुलभ थी।
5. “इसी देश की मिट्टी में उन्होंने अपनी महानता को खोजा”— आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: इसका अर्थ है कि वेंकटरमन ने विदेश जाकर शिक्षा नहीं ली। उन्होंने भारत में ही अध्ययन और प्रयोग करके महान खोजें कीं। यह दिखाता है कि अपने देश की मिट्टी और साधनों से भी महानता प्राप्त की जा सकती है।
भाषा की ओर
उच्चारण
निम्नलिखित शब्दों का उच्चारण कीजिए—
- (क) रुकना, रुपया, गुरु, रूप, रूपांतरण, शुरू
- (ख) संग्रहालय, तीव्र, प्रलय, चित्र, परिश्रम, इंडस्ट्रियल, राष्ट्र, ड्रामा
- (ग) पूर्व, प्रार्थना, अर्थ, सर्वोच्च, निर्माण, विद्यार्थी, वर्जित
आप अनुभव करेंगे कि इनके बोलने और लिखने में ‘र’ विभिन्न रूपों में प्रयुक्त हुआ है।
1. निम्नलिखित तालिका को पाठ में आए ‘र’ के विभिन्न रूपों वाले शब्दों से पूरा कीजिए—
| गुरु | चित्र | प्रार्थना |
|---|---|---|
उत्तर:
| गुरु | चित्र | प्रार्थना |
|---|---|---|
| बीच में साधारण ‘र’ | संयुक्त व्यंजन ‘त्र’ में प्रयुक्त ‘र’ | संयुक्त व्यंजन ‘र्थ’ में प्रयुक्त ‘र’ |
अनेकार्थी शब्द
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए—
- चंद्रशेखर वेंकटरमन ने प्रकाश के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण खोज की।
- चंद्रशेखर वेंकटरमन की खोज से उनका प्रकाश पूरे विश्व में फैल गया।
उपर्युक्त दोनों वाक्यों में ‘प्रकाश’ शब्द का प्रयोग हुआ है। पहले वाक्य में ‘प्रकाश’ शब्द ‘रोशनी’ के अर्थ में प्रयुक्त है, वहीं दूसरे वाक्य में वह शब्द ‘यश’ और ‘प्रसिद्धि’ के अर्थ में प्रयुक्त है। इस प्रकार ‘प्रकाश’ शब्द से एक से अधिक अर्थों का बोध होता है। व्याकरण में ऐसे शब्दों को अनेकार्थी शब्द कहा जाता है।
2. निम्नलिखित शब्दों के विभिन्न अर्थों का प्रयोग करते हुए दो-दो वाक्य बनाइए—
| शब्द | वाक्य |
|---|---|
| आम | 1. ………………………………………………………………………………………….. |
| 2. ………………………………………………………………………………………….. | |
| उत्तर | 1. ………………………………………………………………………………………….. |
| 2. ………………………………………………………………………………………….. | |
| नाना | 1. ………………………………………………………………………………………….. |
| 2. ………………………………………………………………………………………….. | |
| पूर्व | 1. ………………………………………………………………………………………….. |
| 2. ………………………………………………………………………………………….. | |
| छाया | 1. ………………………………………………………………………………………….. |
| 2. ………………………………………………………………………………………….. |
उत्तर:
| शब्द | वाक्य |
|---|---|
| आम | 1. मुझे आम खाना बहुत पसंद है। |
| 2. यह बात आम लोगों को समझ में आनी चाहिए। | |
| उत्तर | 1. ………………………………………………………………………………………….. |
| 2. ………………………………………………………………………………………….. | |
| नाना | 1. नाना जी गाँव में रहते हैं। |
| 2. इस पुस्तक में नाना प्रकार की कहानियाँ हैं। | |
| पूर्व | 1. सूर्य पूर्व दिशा से निकलता है। |
| 2. वह मेरे पूर्व शिक्षक थे। | |
| छाया | 1. पेड़ की छाया में बैठना अच्छा लगता है। |
| 2. उसके चेहरे पर चिंता की छाया दिखाई दे रही थी। |
मिलान करें
3. पाठ की कुछ पंक्तियों में गहरे भाव छुपे हुए हैं। आप निम्नलिखित पंक्तियों को उनके सही भाव से मिलाइए—
| पंक्ति | भाव |
|---|---|
| (क) “विज्ञान आदमी को सौंदर्य की ही प्रेरणा देता है।” विज्ञान और सौंदर्य का संबंध | व्यक्तित्व में जिज्ञासा, दृढ़ता और सरलता का अद्भुत मेल |
| (ख) ‘शिशु-सुलभ शरारत भरी मुस्कान’ बालक जैसी सरलता | प्रकृति-प्रेम और सौंदर्य-बोध |
| (ग) “जो जितना ऊँचा उठता है, वह उतना ही सरल और सहज रहता है।” महानता के साथ विनम्रता भी आवश्यक | बालक जैसी सरलता |
| (घ) “है न बंगलौर सुंदर!” प्रकृति-प्रेम और सौंदर्य-बोध | महानता के साथ विनम्रता भी आवश्यक |
| (ङ) ‘अनुसंधानकर्ता की लगन, वृद्ध की सनक और शिशु की सरलता’ | विज्ञान और सौंदर्य का संबंध |
उत्तर:
| पंक्ति | भाव |
|---|---|
| (क) “विज्ञान आदमी को सौंदर्य की ही प्रेरणा देता है।” विज्ञान और सौंदर्य का संबंध | विज्ञान और सौंदर्य का संबंध |
| (ख) ‘शिशु-सुलभ शरारत भरी मुस्कान’ बालक जैसी सरलता | बालक जैसी सरलता |
| (ग) “जो जितना ऊँचा उठता है, वह उतना ही सरल और सहज रहता है।” महानता के साथ विनम्रता भी आवश्यक | महानता के साथ विनम्रता भी आवश्यक |
| (घ) “है न बंगलौर सुंदर!” प्रकृति-प्रेम और सौंदर्य-बोध | प्रकृति-प्रेम और सौंदर्य-बोध |
| (ङ) ‘अनुसंधानकर्ता की लगन, वृद्ध की सनक और शिशु की सरलता’ | व्यक्तित्व में जिज्ञासा, दृढ़ता और सरलता का अद्भुत मेल |
श्रुतिसमभिन्नार्थक
किसी भी भाषा में अनेक शब्द ऐसे होते हैं जो सुनने में एक जैसे लगते हैं, किंतु उनके अर्थ और वर्तनी अलग-अलग होते हैं। ऐसे शब्दों को श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द कहा जाता है। जैसे– ग्रह और गृह, कुल और कूल।
4. तालिका में दिए गए शब्दों का उचित वाक्य प्रयोग कीजिए—
| ग्रह– ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। | गृह– मेरा गृह विद्यालय के पास है। |
|---|---|
| ओर– …………………………………………. | और– …………………………………………. |
| शौक– ………………………………………… | शोक– ………………………………………… |
| अन्य– ………………………………………… | अन्न– ………………………………………… |
| मेल– ………………………………………… | मेला– ………………………………………… |
| उतर– ………………………………………… | उत्तर– ………………………………………… |
आपकी भाषा में भी कुछ ऐसे शब्द होंगे। अपने सहपाठियों से चर्चा कर ऐसे शब्दों की सूची बनाइए।
उत्तर:
| ग्रह– ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। | गृह– मेरा गृह विद्यालय के पास है। |
|---|---|
| ओर– वह मेरी ओर देख रहा था। | और– राम और श्याम अच्छे मित्र हैं। |
| शौक– उसे किताबें पढ़ने का शौक है। | शोक– पिता की मृत्यु पर परिवार शोक में डूब गया। |
| अन्य– इस विषय पर अन्य विद्यार्थियों की भी राय है। | अन्न– किसान अन्न उगाता है। |
| मेल– इस काम में सबका मेल होना चाहिए। | मेला– गाँव में बड़ा मेला लगा है। |
| उतर– नदी का जलस्तर धीरे‑धीरे उतर रहा है। | उत्तर– शिक्षक ने प्रश्न का उत्तर दिया। |
पाठ से आगे
समझ और अनुभव
1. चंद्रशेखर वेंकटरमन ने विज्ञान को सौंदर्य से जोड़ा। अपने आस-पास की किसी ऐसी वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें आपको विज्ञान और सौंदर्य दोनों दिखाई देते हों।
उत्तर: मुझे इंद्रधनुष में विज्ञान और सौंदर्य दोनों दिखाई देते हैं। यह प्रकाश के अपवर्तन और परावर्तन से बनता है (विज्ञान), और देखने में बहुत सुंदर लगता है (सौंदर्य)।
2. चंद्रशेखर वेंकटरमन ने विद्यार्थी सुधीर को विशेष वस्तुएँ दिखाने का निर्णय क्यों लिया होगा?
उत्तर: क्योंकि वे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना चाहते थे। उन्होंने सुधीर को यह दिखाकर संदेश दिया कि ज्ञान साझा करना और नई चीज़ें सीखने की प्रेरणा देना बहुत ज़रूरी है।
3. क्या जिज्ञासा केवल वैज्ञानिकों के लिए आवश्यक है या हर व्यक्ति के लिए? पाठ के आधार पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर: जिज्ञासा हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। वैज्ञानिकों के लिए यह खोज और प्रयोग का आधार है, लेकिन आम जीवन में भी जिज्ञासा से हम नई बातें सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं।
सृजन
1. कल्पना कीजिए कि आप रमन इंस्टीच्यूट गए हैं। वहाँ के अपने अनुभव के बारे में अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
उत्तर:
प्रिय मित्र,
कल मुझे रमन इंस्टीच्यूट जाने का अवसर मिला। वहाँ पहुँचते ही मैंने देखा कि चारों ओर हरियाली और सुंदर इमारतें हैं। अंदर जाकर वैज्ञानिक उपकरणों और संग्रहालय की वस्तुओं को देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ। सबसे अद्भुत अनुभव तब हुआ जब प्रकाश और रंगों के प्रयोग दिखाए गए। ऐसा लगा जैसे हम इंद्रधनुष के बीच खड़े हों। वहाँ की सुंदरता और ज्ञान दोनों ने मुझे प्रेरित किया। यह यात्रा मेरे जीवन की यादगार रहेगी।
तुम्हारा मित्र
2. “जो जितना ऊँचा उठता है, वह उतना ही सरल और सहज रहता है।” इस विचार पर आधारित एक लघुकथा लिखिए।
उत्तर: एक गाँव में दो विद्वान रहते थे। पहला विद्वान अपनी प्रसिद्धि के कारण घमंडी हो गया था। वह लोगों से दूरी बनाए रखता और किसी को ज्ञान नहीं देता। दूसरा विद्वान बहुत बड़ा ज्ञानी था, लेकिन वह हमेशा सरल और विनम्र रहता। गाँव के लोग उससे सीखते और उसे सम्मान देते। धीरे‑धीरे पहले विद्वान को कोई पूछने वाला नहीं रहा, जबकि दूसरा विद्वान सबके दिलों में बस गया।
परियोजना
विभिन्न क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य भारतीय महापुरुषों के योगदान के बारे में एक भित्ति-पत्रिका तैयार कर कक्षा में प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर: भारत के कई महापुरुषों ने साहित्य, भौतिकी, शांति, अर्थशास्त्र और रसायन विज्ञान जैसे क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया है। उनकी उपलब्धियाँ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बनीं।
| नाम | वर्ष | क्षेत्र | योगदान |
|---|---|---|---|
| रवीन्द्रनाथ टैगोर | 1913 | साहित्य | गीतांजलि के लिए, पहली बार एशियाई को साहित्य का नोबेल मिला। |
| सी. वी. रमन | 1930 | भौतिकी | रमन प्रभाव की खोज, प्रकाश के प्रकीर्णन का सिद्धांत। |
| हरगोविंद खुराना | 1968 | चिकित्सा | आनुवंशिक कोड और प्रोटीन संश्लेषण पर शोध। |
| मदर टेरेसा | 1979 | शांति | गरीबों और बीमारों की सेवा, मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना। |
| सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर | 1983 | भौतिकी | तारों की संरचना और विकास पर शोध। |
| अमर्त्य सेन | 1998 | अर्थशास्त्र | कल्याण अर्थशास्त्र और अकाल अध्ययन। |
| वेंकटरमन रामकृष्णन | 2009 | रसायन विज्ञान | राइबोसोम की संरचना और कार्य पर शोध। |
| कैलाश सत्यार्थी | 2014 | शांति | बाल अधिकारों और बाल श्रम उन्मूलन के लिए संघर्ष। |
| अभिजीत बनर्जी | 2019 | अर्थशास्त्र | गरीबी उन्मूलन के लिए प्रयोगात्मक दृष्टिकोण। |
खोजबीन
1. पुस्तकालय अथवा अन्य स्रोतों से चंद्रशेखर वेंकटरमन तथा उनके योगदान के बारे में और अधिक जानकारी एकत्र कीजिए तथा कक्षा में साझा कीजिए।
उत्तर: चंद्रशेखर वेंकटरमन और उनका योगदान
- जन्म: 7 नवंबर 1888, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)
- मुख्य खोज: रमन प्रभाव — जब प्रकाश किसी पारदर्शी पदार्थ से गुजरता है तो उसका कुछ हिस्सा अपनी तरंगदैर्घ्य बदल लेता है।
- नोबेल पुरस्कार: 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, इस खोज के लिए।
अन्य योगदान:
- भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्रों (वीणा, मृदंगम, तबला) की ध्वनिकी पर वैज्ञानिक अध्ययन।
- समुद्र और आकाश के रंग पर शोध, यह सिद्ध किया कि समुद्र का नीला रंग केवल आकाश का प्रतिबिंब नहीं है बल्कि अणुओं द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन है।
- क्रिस्टल संरचना और प्रकाशिकी पर महत्वपूर्ण शोध।
संस्थाएँ:
- इंडियन जर्नल ऑफ फिजिक्स की स्थापना (1926)
- इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज की स्थापना (1934)
- रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना (1948)
2. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? इस दिवस का चंद्रशेखर वेंकटरमन से क्या संबंध है? पुस्तकालय अथवा अन्य स्रोतों से पता लगाइए।
उत्तर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
- तारीख: 28 फरवरी (हर वर्ष)
- महत्त्व: 1928 में इसी दिन रमन प्रभाव की खोज की घोषणा हुई थी।
- सरकारी घोषणा: भारत सरकार ने 1986 में इसे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस घोषित किया।
उद्देश्य:
- विज्ञान और तकनीक के महत्व को जन‑जन तक पहुँचाना।
- विद्यार्थियों और नागरिकों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना।
- भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान का सम्मान करना।
- 2026 का विषय: “Women in Science: Catalyzing Viksit Bharat” (विज्ञान में महिलाओं की भूमिका और विकसित भारत की दिशा)
3. नीचे दी गई एनसीईआरटी की आधिकारिक यू-ट्यूब इंटरनेट कड़ी (लिंक) का प्रयोग करके आप इस पाठ के बारे में और अधिक जान-समझ सकते हैं।
शब्द-संपदा
| शब्द | अर्थ | आपकी भाषा में शब्द |
|---|---|---|
| सांध्य | संध्या का | |
| आतिथेय | अतिथि सत्कार करने वाले | |
| इंस्टीच्यूट | संस्था | |
| वर्जित | निषिद्ध, मना | |
| हठात | सहसा, अचानक | |
| सँभलना | सावधान होना, सतर्क होना | |
| नाद | ध्वनि | |
| अचकचाकर | चौंककर, भौचक्का होकर | |
| तकियाकलाम | बोलते समय किसी एक शब्द या वाक्य को बार-बार प्रयोग करने की आदत | |
| व्यर्थता | निरर्थकता, अनुपयोगिता | |
| ग्रेनाइट | पत्थर का एक प्रकार | |
| इंडस्ट्रियल | डायमंड उद्योग-धंधों में प्रयुक्त होने वाला एक प्रकार का हीरा | |
| पूर्वापर | संबंध आगे-पीछे का संबंध | |
| आत्मीयता | अपनापन, मैत्री | |
| मनोरम | मन को लुभाने वाला, सुंदर | |
| तरल | छाया हलकी छाया | |
| हरितवसना | हरी-भरी | |
| स्निग्ध | मृदुल, दयालु | |
| सर्वोच्च | सबसे बड़ा, सर्वोपरि | |
| गलतफहमी | कुछ का कुछ समझना, भ्रम होना | |
| उपकरण | औजार, यंत्र | |
| स्रष्टा | सृष्टि को रचने वाला, सृजन करने वाला | |
| निःसंग | भाव बिना किसी लगाव के, निर्विलप्त | |
| धूमकेतु | पुच्छल तारा | |
| अलौकिक | लोकोत्तर, अद्भुत, असाधारण | |
| शिशु-सुलभ | बच्चों जैसा सरल | |
| महत्त्वाकांक्षी | बड़ा बनने की अभिलाषा रखने वाला | |
| आकस्मिक | अचानक होने वाला | |
| अभिभूत | होना अत्यधिक प्रभावित होना | |
| अनुसंधानकर्ता | शोध करने वाला, खोज करने वाला | |
| सनक | धुन, पागलपन, दीवानगी |
उत्तर:
| शब्द | अर्थ | आपकी भाषा में शब्द |
|---|---|---|
| सांध्य | संध्या का | शाम |
| आतिथेय | अतिथि सत्कार करने वाले | मेज़बान |
| इंस्टीच्यूट | संस्था | संस्थान |
| वर्जित | निषिद्ध, मना | मना किया हुआ |
| हठात | सहसा, अचानक | अचानक |
| सँभलना | सावधान होना, सतर्क होना | ध्यान रखना |
| नाद | ध्वनि | आवाज़ |
| अचकचाकर | चौंककर, भौचक्का होकर | घबरा कर |
| तकियाकलाम | बोलते समय किसी एक शब्द या वाक्य को बार-बार प्रयोग करने की आदत | आदत का वाक्य |
| व्यर्थता | निरर्थकता, अनुपयोगिता | बेकारपन |
| ग्रेनाइट | पत्थर का एक प्रकार | कठोर पत्थर |
| इंडस्ट्रियल | डायमंड उद्योग-धंधों में प्रयुक्त होने वाला एक प्रकार का हीरा | औद्योगिक हीरा |
| पूर्वापर | संबंध आगे-पीछे का संबंध | क्रम संबंध |
| आत्मीयता | अपनापन, मैत्री | स्नेह |
| मनोरम | मन को लुभाने वाला, सुंदर | प्यारा |
| तरल | छाया हलकी छाया | मंद छाया |
| हरितवसना | हरी-भरी | हरी चादर |
| स्निग्ध | मृदुल, दयालु | कोमल |
| सर्वोच्च | सबसे बड़ा, सर्वोपरि | महानतम |
| गलतफहमी | कुछ का कुछ समझना, भ्रम होना | गलत समझ |
| उपकरण | औजार, यंत्र | साधन |
| स्रष्टा | सृष्टि को रचने वाला, सृजन करने वाला | निर्माता |
| निःसंग | भाव बिना किसी लगाव के, निर्विलप्त | विरक्त |
| धूमकेतु | पुच्छल तारा | आकाशीय तारा |
| अलौकिक | लोकोत्तर, अद्भुत, असाधारण | असाधारण |
| शिशु-सुलभ | बच्चों जैसा सरल | मासूम |
| महत्त्वाकांक्षी | बड़ा बनने की अभिलाषा रखने वाला | महत्व चाहने वाला |
| आकस्मिक | अचानक होने वाला | अप्रत्याशित |
| अभिभूत | होना अत्यधिक प्रभावित होना | प्रभावित होना |
| अनुसंधानकर्ता | शोध करने वाला, खोज करने वाला | शोधक |
| सनक | धुन, पागलपन, दीवानगी | दीवानगी |
Disclaimer: The content that is present on our website is based on the NCERT Class 9 Hindi Ganga textbook and is provided for educational purposes only. All the content and images have been taken from Hindi Class 9 NCERT Textbook Reva R3 and CBSE Support material. Images and content shown above are the property of individual organizations and are used here for reference purposes only. To make it easy to understand, some of the content and images are generated by AI and cross-checked by the teachers.